Vivo X21 और X21 UD को मिला नया अवतार

Vivo X21 और X21 UD स्मार्टफोन के नाइट पर्पल कलर वेरिएंट चुपचाप लॉन्च कर दिए गए हैं। चीनी कंपनी वीवो ने नए वेरिएंट को फिलहाल घरेलू मार्केट में उतारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जुलाई 2018 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X21 के इस वेरिएंट की कीमत तकरीबन 29,000 रुपये है
  • Vivo X21 UD इस अवतार में 3,298 चीनी युआन (करीब 33,900 रुपये) में मिलेगा
  • यह कलर वेरिएंट सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है
Vivo X21 और X21 UD स्मार्टफोन के नाइट पर्पल कलर वेरिएंट चुपचाप लॉन्च कर दिए गए हैं। चीनी कंपनी वीवो ने नए वेरिएंट को फिलहाल घरेलू मार्केट में उतारा है। स्थानीय मार्केट में इस नए वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि चीनी मार्केट में Vivo X21 के इस वेरिएंट की कीमत 2,988 चीनी युआन (तकरीबन 29,000 रुपये) है और Vivo X21 UD इस अवतार में 3,298 चीनी युआन (करीब 33,900 रुपये) में मिलेगा। यह कलर वेरिएंट सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। याद रहे कि इस फोन को सबसे पहले मार्च में लॉन्च किया गया था।

नाइट पर्पल कलर के अलावा दोनों ही वीवो स्मार्टफोन ऑरोरा व्हाइट, डायमंड ब्लैक और रूबी रेड रंग में आते हैं। वहीं, भारत में कंपनी ने Vivo X21 UD वेरिएंट को वीवो एक्स21 के नाम से उतारा है। चीनी मार्केट में इस फोन के दो वेरिेएंट उतारे गए थे- Vivo X21 और Vivo X21 UD। बता दें कि चीनी मार्केट में वीवो एक्स21 यूडी वेरिएंट इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Advertisement
 

Vivo X21 और Vivo X21 UD के स्पेसिफिकेशन

Vivo X21 एक डुअल सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फन टच ओएस 4.0 पर चलता है। हैंडसेट में 6.28 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी रैम। बता दें कि दोनों फोन के बीच इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का ही अंतर है।

Vivo X21 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने रियर कैमरे में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, एआई एचडीआर, पोर्ट्रेट और बोकेह, लाइव फोटो, एआर स्टीकर्स और शॉट रीफोकस फीचर होने की जानकारी दी है। Vivo ने रियर कैमरे के प्राइमरी सेंसर को ही सेल्फी कैमरे में भी इस्तेमाल किया है। लेकिन इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा लाइव फोटो, एआई फेस ब्यूटी, एआई एचडीआर, पोर्ट्रेट और बोकेह मोड और एआर स्टीकर्स के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी और ओटीजी सपोर्ट के साथ माइक्रो यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। वीवो एक्स21 में जान फूंकने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 154.45×74.78×7.37 मिमी है और वज़न 156.2 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  8. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  9. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  10. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.