Vivo X200S के डिजाइन, फीचर्स का हुआ खुलासा, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Vivo अप्रैल में चीन में एक नया लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें Vivo X200 Ultra, Vivo X200S, Pad 4 Pro टैबलेट और Watch 5 समेत कई नए डिवाइसेज शामिल होंगे

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo अप्रैल में चीन में एक नया लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है।
  • Vivo X200S में 6.67 इंच की OLED LTPS डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo X200S में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Vivo

Vivo अप्रैल में चीन में एक नया लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें Vivo X200 Ultra, Vivo X200S, Pad 4 Pro टैबलेट और Watch 5 समेत कई नए डिवाइसेज शामिल होंगे। लॉन्च से पहले Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने Vivo X200S की एक फोटो शेयर की है, जिसमें इसके डिजाइन की पहली झलक मिली है। आइए Vivo X200S के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X200S Design


Boxiao द्वारा शेयर की गई फोटो से कंफर्म होता है कि Vivo X200S में एक फ्लैट डिस्प्ले होगी। डिवाइस को चार्ज करने के लिए कार के अंदर रखा गया है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। यह X200 की तुलना में एक अपग्रेड, जिसमें यह फीचर नहीं है। एक खास फीचर डिस्प्ले पर ऊपर की ओर स्थित अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो फोटो में देखा जा सकता है।


Advertisement
Vivo X200S Specifications (Expected)


रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200S में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की OLED LTPS डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।

कैमरा सेटअप के लिए वीवो एक्स200एस में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर नए डिजाइन वाला Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का LYT-600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। X200S में IP68/69 रेटिंग होगी, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा। मेटल मिडिल फ्रेम वाला फोन ब्लैक और सिल्वर कलर में आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.