Vivo X200, Xiaomi 15 और Honor Magic 7 फ्लैगशिप फोन होंगे Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च

Xiaomi 15 Pro में कथित तौर पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 8.5 मिमी मोटी बॉडी के साथ 120Hz 2K डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 7 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 15 Pro में कथित तौर पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
  • Vivo 14 अक्टूबर को अपनी Vivo X200 सीरीज पेश करेगा।

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता अक्टूबर में आगामी फ्लैगशिप मीडियाटेक और क्वालकॉम प्रोसेसर पर बेस्ड नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। एक हाल ही में आई रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि Xiaomi 23 अक्टूबर को Snapdragon 8 Elite पर बेस्ड Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चलता है कि लॉन्च 20 अक्टूबर को हो सकता है।

लीकर फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने एक वीबो पोस्ट में संकेत दिया कि Vivo 14 अक्टूबर को अपनी Vivo X200 सीरीज पेश करेगा, Xiaomi 20 अक्टूबर को Xiaomi 15 सीरीज पेश करने के लिए तैयार है। Honor भी 30 अक्टूबर को अपने Honor Magic 7 को पेश कर सकता है। Vivo X200 सीरीज हाल ही में चीनी रिटेल प्लेटफॉर्म JD.com पर नजर आई थी, जिससे 14 अक्टूबर की लॉन्च तारीख काा पता चला। अनुमानित लॉन्च तारीखों के नजदीक आने पर Xiaomi और Honor के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से संबंधित घोषणा होने की संभावना है।


Advertisement
Xiaomi 15 Series Specifications


Xiaomi 15 Pro में कथित तौर पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 8.5 मिमी मोटी बॉडी के साथ 120Hz 2K डिस्प्ले होगी। स्मार्टफोन में पिछले साल के मॉडल की तरह एक स्पेशल टाइटेनियम एडिशन होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो 15 Pro में f/1.4 से f/2.5 तक के वेरिएबल अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ सोनी IMX858 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। दूसरी ओर Xiaomi 15 में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होगी। दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। इन स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।


Honor Magic 7 Specifications


Honor Magic 7 सीरीज स्मार्टफोन में आगामी स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड मॉडल मॉडल 1.5K डिस्प्ले और प्रो मॉडल में 2K डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV50H कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो Sony IMX882 कैमरा और तीसरा 50 मेगापिक्सल या 200 मेगापिक्सल सैमसंग HP3 कैमरा शामिल होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.