Vivo X200 Pro कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें कैसा होगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Vivo अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Pro में 1.5K 8T LTPO माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • Vivo X200 Pro में Mediatek Dimensity 94000 प्रोसेसर होगा।

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लाइनअप में तीन मॉडल जैसे Vivo X200, X200+ और X200 Pro शामिल हो सकते हैं। आज ग्लोबल टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के जरिए चीनी मार्केट में आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। उनके द्वारा शेयर की गई जानकारी से पता चला है कि वह X200 Pro के बारे में बात कर रहे होंगे। यहां हम आपको Vivo X200 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200 Pro Specifications 


वीबो पोस्ट के अनुसार, यह कहा जा सकता है कि कथित Vivo X200 Pro में 1.5K 8T LTPO आईएसओ-डेप्थ माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 Pro के रियर में बड़े अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 22nm सोनी प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एडवांस जूम और टेलीफोटो मैक्रो शूटिंग कैपेसिटी के लिए 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
Advertisement

इसमें Dimensity 94000 प्रोसेसर होगा। इसमें लगभग 6,000mAh कैपेसिटी की सिलिकॉन बैटरी मिलेगी। यह अन्य फीचर्स जैसे कि IP68/69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए एक एक्स-एक्सिस मोटर मिलेगी। लीक में "GYDDY" टेक्स्ट चीनी वर्ड "该有的都有" के लिए है, जिसका ट्रांसलेशन है "जो कुछ भी होना चाहिए वह है।" इससे पता चलता है कि X200 Pro में वे सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस होंगे, जो कि प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में नहीं होते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.