• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X200 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, सेंट्रल पंच होल डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo X200 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, सेंट्रल पंच होल डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo X200 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Vivo X200 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, सेंट्रल पंच होल डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X200 में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Vivo X200 में 6.4 इंच या 6.5 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X200 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर Vivo X200 सीरीज पर काम कर रहा है। Vivo आने वाले महीनों में चीनी बाजार में Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन पेश करेगा। इस सीरीज में Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होने की उम्मीद है। हाल ही में Vivo X200 मॉडल की कथित नई फोटो ऑनलाइन सामने आई हैं। लीक हुए रेंडर से स्मार्टफोन में सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले और कर्व्ड स्क्रीन डिजाइन मिलने का पता चला है। रियर पैनल में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जो पिछले मॉडल जैसा लगता है। यहां हम आपको Vivo X200 के डिजाइन से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200 Series Specifications


Vivo X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, इन फोटो की ऑथेंसिटी की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लीक हुआ डिजाइन पिछली अफवाहों के जैसा है जो प्रीमियम बिल्ड और कैमरा कैपेसिटी पर फोकस करते हुए नजर आता है। उम्मीद है कि X200 सीरीज में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 3x टेलीफोटो लेंस समेत एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी होगी। उम्मीद है कि Vivo अक्टूबर में आधिकारिक तौर पर Vivo X200 को पेश करेगी।

पिछली रिपोर्ट्स में पता चला था कि Vivo X200 में 6.4 इंच या 6.5 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी। वहीं X200 Pro में एक बड़ी OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें चारों ओर माइक्रो कर्व्चर होगी। X200 Pro में 1.5k रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। X200 और X200 Pro में Mediatek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर X200 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है। हालांकि, अन्य स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »