Vivo X200 फोन का पहला कैमरा सैम्पल रिलीज, दिखा नाइट फोटोग्राफी का दम!

Vivo X200 स्मार्टफोन सीरीज चीन में 14 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है।

Vivo X200 फोन का पहला कैमरा सैम्पल रिलीज, दिखा नाइट फोटोग्राफी का दम!

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X200 स्मार्टफोन सीरीज चीन में 14 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है।
  • कैमरा सैम्पल में लो-लाइट में फोन की क्षमता का पता चलता है।
  • नए लीक के मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 प्राइमरी सेंसर होगा।
विज्ञापन
Vivo अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Vivo X200 को घरेलू मार्केट में 14 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। सीरीज के स्मार्टफोन्स को लेकर काफी समय से स्पेसिफिकेशंस लीक हो रहे हैं। लेकिन अब कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस फोन के कैमरा सैम्पल को शेयर कर दिया है। जिससे Vivo X200 सीरीज में कैमरा का दम पता चलता है। आइए जानते हैं कैसा होगा सीरीज में कैमरा सेटअप। 

Vivo X200 के लॉन्च से पहले फोन के कैमरा सैम्पल को कंपनी ने रिलीज कर दिया है।। चीन में वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने फोन का पहला कैमरा सैम्पल जारी (via) किया है जो इसके टेलीफोटो लेंस की क्षमता को दिखाता है। कैमरा सैम्पल में लो-लाइट में फोन की क्षमता का पता चलता है। यहां चांद को भी साफ-साफ देखा जा सकता है। 
Vivo X200 का पहला कैमरा सैम्पल सामने आ गया है।

Vivo X200 का पहला कैमरा सैम्पल सामने आ गया है।
Photo Credit: Gizmochina


वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर के Han Boxiao के मुताबिक इस फोटो में कैमरा की दो बड़ी क्षमताओं के बारे में पता चलता है। पहला, यहां पर नाइट में फोन की 10X जूम क्षमता दिखती है। दूसरा फोन में एक नया मून मोड दिया गया है। इसकी वजह से चांद की फोटो को फोन ने कलात्मक रूप से निखार दिया है। 

इसी के साथ चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। टिप्स्टर के मुताबिक Vivo X200 के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी सेंसर है जिसमें f/1.57 अपर्चर और 1/1.56 इंच कैमरा सेंसर साइज दिया गया है। इसके साथ में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। जिसमें f/2.57 अपर्चर और 70mm फोकल लेंथ दी गई है। लीक में दावा किया गया है कि फोन 10X फ्यूजन सुपर रिजॉल्यूशन एल्गोरिदम को सपोर्ट करता है। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन Dimensity 9400 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 5,800mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Origin OS 5 के साथ आ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »