Vivo X200 Pro में होगी 16GB रैम, Dimensity 9400 चिप! Geekbench पर आया नजर

Vivo X200 Pro में 16GB रैम देखने को मिल सकती है। गीकबेंच पर फोन में Dimensity 9400 चिप होने की बात पता चलती है।

Vivo X200 Pro में होगी 16GB रैम, Dimensity 9400 चिप! Geekbench पर आया नजर

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X200 Pro चीन की 3C सर्टीफिकेशन में नजर आया है।
  • यहां फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है।
  • फोन में 16GB रैम और Dimensity 9400 चिपसेट होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X200 को लॉन्च करने वाली है। इसमें अब एक महीने का समय रह गया है। सीरीज को कंपनी 14 अक्टूबर को पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले सीरीज का का हाई एंड वेरिएंट Vivo X200 Pro महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशंस में नजर आया है। फोन को गीकबेंच पर देखा गया है। साथ ही यह चीन की 3C सर्टीफिकेशन में भी नजर आया है। यहां पर इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Vivo X200 Pro चीन में अगले महीने की 14 तारीख को दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन चीन की 3C सर्टीफिकेशन में दिखा (via) है। लिस्टिंग में सीरीज के तीन फोन के मॉडल नम्बर नजर आ रहे हैं जो कि V2419A, V2405A, और V2415A हैं। तीनों में ही यहां 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है। V2405A को सीरीज का बेस मॉडल बताया जा रहा है। वहीं, V2419A को Vivo X200 Pro कहा जा रहा है। 

Vivo X200 Pro फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट हुआ है। यहां पर फोन की लिस्टिंग इसके प्रोसेसर और रैम के बारे में खुलासा करती है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें MediaTek का Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में कंपनी 16GB तक रैम पेअरिंग दे सकती है। हालांकि फोन में अन्य रैम वेरिएंट्स भी शामिल होने की उम्मीद है।  

स्कोर्स की बात करें तो Vivo X200 Pro ने गीकबेंच पर सिंगल कोर टेस्ट में 1531 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 6168 पॉइंट्स का स्कोर किया है। हालांकि ये स्कोर सही नहीं बताए जा रहे क्योंकि ये स्कोर्स तो Dimensity 9300 चिपसेट से भी कमतर हैं जो वीवो अपने पुराने मॉडल्स में इस्तेमाल कर चुकी है। इसलिए यहां पर फोन के लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। Vivo X200 Pro के बारे में कयास है कि इसमें पावरफुल ऑक्टाकोर चिपसेट कंपनी इस्तेमाल करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »