Vivo X100 Pro+ के लॉन्च में हुई देरी!, नए फोल्डेबल स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च

Vivo X100 Pro+ जल्द ही लॉन्च होने वाला है जो कि Snapdragon 8 Plus Gen 3 चिपसेट से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • आई लीक के अनुसार, X100 Pro+ के लॉन्च में कथित तौर पर देरी हो रही है।
  • Vivo X100 Pro+ स्मार्टफोन Snapdragon 8 Plus Gen 3 चिपसेट से लैस है।
  • Vivo, Vivo X Flip 2 फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रहा है।

Vivo X100 ग्लोबल बाजार में 14 दिसंबर को दस्तक देगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते महीने चीन में Vivo X100 और X100 Pro को पेश किया था, जिनमें Dimensity 9300 चिपसेट था। इसके अलावा कंपनी Vivo X100 Pro+ लॉन्च करने की तैयार कर रही है जो कि Snapdragon 8 Plus Gen 3 चिपसेट से लैस है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, X100 Pro+ के लॉन्च में कथित तौर पर देरी हो रही है। आइए वीवो के आगामी फोन के बारे में जानते हैं।


Vivo X100 Pro+ कब होगा लॉन्च


हाल की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo X100 Pro+ को अप्रैल में कुछ अन्य डिवाइसेज जैसे कि फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक वीबो पोस्ट से पता चला है कि चीन में Vivo के अगले लॉन्च इवेंट में 3 प्रोडक्ट्स जैसे Vivo Pad 3 टैबलेट, Vivo 100 का फ्लैट-स्क्रीन वेरिएंट (कथित नाम Vivo X100s) और Vivo X Fold 3 सीरीज आएंगे। हालांकि टिपस्टर ने इसका उल्लेख नहीं किया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये डिवाइस मार्च या अप्रैल 2024 में दस्तक दे सकते हैं।

कथित तौर पर Vivo Pad 3 और Vivo X100s में Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा। दूसरी ओर Vivo X Fold 3 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगी। Vivo X100 Pro+ के आने में देरी हो गई है। हालाकि, नई लॉन्च समय सीमा के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। संभावना है कि Vivo X100 Pro+ अभी भी 2024 की पहली छमाही में आ सकता है।
Advertisement

बताया जा रहा है कि Vivo, Vivo X Flip 2 फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रहा है। यह साफ नहीं है कि यह Vivo X Fold 3 के साथ लॉन्च होगा या बाद में Vivo X100 Pro+ के साथ होगा। Vivo ने हाल ही में यह साफ किया है कि Vivo X100 और X100 Pro ग्लोबल मार्केट में 14 दिसंबर को लॉन्च होंगे। X100 लाइनअप के लिए लैंडिंग पेज अब शुरू हो चुका है। वर्तमान में X100 और X100 Pro के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.