• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP क्वॉड कैमरा के साथ Vivo का अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X Note मार्च में होगा लॉन्च!

50MP क्वॉड कैमरा के साथ Vivo का अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X Note मार्च में होगा लॉन्च!

इसकी स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लग जाता है कि यह डिवाइस एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होगा।

50MP क्वॉड कैमरा के साथ Vivo का अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X Note मार्च में होगा लॉन्च!

Photo Credit: GizmoChina

Vivo Nex 3 (फोटो में)

ख़ास बातें
  • Weibo पर कथित Vivo X Note के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।
  • यह डिवाइस एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होगा।
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Vivo का एक नया स्मार्टफोन जल्द सामने आ सकता है। वीवो के इस नए डिवाइस को V2170A मॉडल नम्बर के साथ चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। एक टिप्स्टर ने इसका खुलासा चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो के माध्यम से किया है। टिप्स्टर का कहना है कि यह फोन Vivo X Note के नाम से लॉन्च होगा और इसमें 80W का चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है लेकिन अभी तक इसकी डीटेल्स सामने नहीं आई हैं। 

टिप्स्टर WHY LAB ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर कथित Vivo X Note के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। डिवाइस को V2170A मॉडल नम्बर के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में 7 इंच की एमोलेड E5 डिस्प्ले होगी जिसमें हल्के कर्वड किनारे देखने को मिल सकते हैं। इसमें सेंटर में पंच होल कटआउट भी होगा। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन क्वाड एचडी बताया जा रहा है और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज हो सकता है। इसके अलावा एक अन्य टिप्स्टर Bald is Panda ने इसके डायमेंशन को लेकर जानकारी दी है जिसके मुताबिक यह स्मार्टफोन 168x76x9.2mm डायमेंशन के साथ होगा और इसका वजन 221 ग्राम होगा। 

इसकी स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लग जाता है कि यह डिवाइस एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसकी रैम और स्टोरेज कंफिग्रेशन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। साथ ही फ्रंट कैमरा की डीटेल्स भी बाहर नहीं आ सकी हैं। बात रियर कैमरा की करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KGN1 प्राइमरी सेंसर होगा, इसके साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 लेंस होगा, तीसरे लेंस को तौर पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 सेंसर और चौथे कैमरे के रूप में 8 मेगापिक्सल का OV08A10 कैमरा होगा जिसमें 5X तक जूम स्पोर्ट भी होगा। 

Vivo X Note में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन को अभी कई सर्टिफिकेशन हासिल करने हैं लेकिन कंपनी इसे लेकर मार्च में जरूर कोई घोषणा कर सकती है। मार्च में ही वीवो का फोल्डेबल फोन आने की भी उम्मीद की जा रही है। बहरहाल, Vivo X Note के लीक हुए स्पेसिफिकेशन को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ मार्केट में हचलच पैदा कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »