Vivo X Fold 3 Pro आया AnTuTu पर नजर, 16GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Vivo X Fold 3 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 4.0 स्टोरेज होगी।

Vivo X Fold 3 Pro आया AnTuTu पर नजर, 16GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 2 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 Pro में LPDDR5 RAM और UFS 4.0 स्टोरेज होगी।
  • Vivo X Fold 3 Pro ने AnTuTu पर 2,176,828 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है।
  • Vivo X Fold 3 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्लेटफॉर्म पर काम करेगा
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर Vivo X Fold 3 Pro पर काम कर रहा है। V2337A मॉडल नंबर वाला एक नया Vivo स्मार्टफोन AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म डेटाबेस पर नजर आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आगामी वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो फोल्डेबल फोन है। यहां हम आपको Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X Fold 3 Pro AnTuTu लिस्टिंग


Vivo X Fold 3 Pro ने AnTuTu पर 2,176,828 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है। इसमें सीपीयू टेस्टिंग में 471,878 प्वाइंट, जीपीयू टेस्टिंग में 893,816 प्वाइंट, मेमोरी टेस्टिंग में 464,490 प्वाइंट और यूएक्स टेस्टिंग स्कोर में 346,644 प्वाइंट शामिल हैं।

लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo X Fold 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 4.0 स्टोरेज होगी। AnTuTu पर सामने आए X Fold 3 Pro वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज है, जो कि इसके टॉप मॉडल है। इसके अलावा डिवाइस एंड्रॉइड 14 के साथ आएगा जो कि ओरिजिनओएस 4 लेयर से लैस होगा।


Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च तारीख


हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि Vivo X Fold 3 सीरीज को मार्च के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। अब, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई वीबो पोस्ट से पता चला है कि यह 27 मार्च को आ सकता है।

टिपस्टर ने बताया कि X Fold 3 Pro में प्राइमरी स्नैपर के तौर पर f/1.68 अपर्चर वाला OV50H ओमनीविजन 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके साथ OV64B 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम, 70 मिमी फोकल लेंथ और टेलीफोटो मैक्रो शॉट्स का सपोर्ट करेगा। X Fold 3 Pro बेहतर फोटोग्राफी के लिए Vivo V3 आईएसपी से लैस है। डीसीएस ने दावा किया कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि व्हाइट वेरिएंट बहुत अच्छा दिखता है क्योंकि इसमें फाइबरग्लास है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »