Vivo V9 Pro में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम, Amazon पर होगी बिक्री

Vivo V9 Pro को भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किए गए Vivo V9 का अपग्रेड है। अब इसका टीज़र अमेज़न इंडिया ने जारी किया है।

Vivo V9 Pro में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम, Amazon पर होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • वीवो वी9 प्रो में 6.3 इंच फुलव्यू डिस्प्ले 2.0 होगा
  • वीवो वी9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट का भारतीय अवतार हो सकता है यह फोन
  • वीवो वी9 प्रो की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी
विज्ञापन
Vivo V9 Pro को भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किए गए Vivo V9 का अपग्रेड है। अब इसका टीज़र अमेज़न इंडिया ने जारी किया है। बीते हफ्ते न्यूज एजेंसी IANS ने Vivo V9 Pro को जल्द ही भारत में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि वीवो वी9 प्रो की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। मज़ेदार बात यह है कि आईएएनएस द्वारा सार्वजनिक किए गए इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन Amazon.in के टीज़र में दिए गए स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं। जानकारियां तो यही इशारा करती हैं कि इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए Vivo V9 का 6 जीबी रैम वेरिएंट ही नए अवतार में वीवो वी9 प्रो के नाम से आएगा। इस स्मार्टफोन में फुलव्यू डिस्प्ले 2.0, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होंगे।

Amazon.in की लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo V9 Pro में 6.3 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले 2.0 पैनल होगा जिससे 26 सितंबर को पर्दा उठाया जाएगा। Vivo V9 Pro के लिए बनाई गई अलग माइक्रोसाइट में हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। अगर बीते हफ्ते वाली रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।
 

Vivo V9 Pro स्पेसिफिकेशन

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से पता चला है कि वीवो वी9 प्रो में 6.3 इंच फुलव्यू डिस्प्ले 2.0, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होंगे। डिस्प्ले पैनल के स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत होगी। अगर हम वीवो वी9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट पर गौर करें तो इसके स्पेसिफिकेशन नए वीवो हैंडसेट से मेल खाते हैं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Vivo V9 6GB वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V9 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  2. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  6. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  7. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  9. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »