Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

आगामी स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Vivo V80 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Vivo V80 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • यह हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo V70 Lite 5G की जगह ले सकता है

यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo S2 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo V80 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में देखा गया था। यह जून में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Vivo V70 Lite 5G की जगह ले सकता है। 

इस स्मार्टफोन का टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर पर इमेज में Vivo V80 Lite 5G दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले और मेटल का फ्रेम है। इसमें डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट हो सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लू और व्हाइट कलर में है। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

इस टिप्सटर का दावा है कि Vivo V80 Lite 5G भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Vivo S2 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। 

Vivo V80 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo S2 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,050 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.