Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!

यह फोन Dimensity 7300e चिप से लैस होगा। आउट ऑफ द बॉक्स डिवाइस Android 16 के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 19:37 IST
ख़ास बातें
  • V80 Lite 5G का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh की है।
  • फोन के साथ कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है।
  • सेल्फी के लिए कंपनी 32MP का एचडी वाइड एंगल कैमरा लिस्ट किया है।

Vivo V80 Lite 5G में 1.5K हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है। फोन OLED पैनल से लैस होकर आने वाला है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V80 Lite 5G कल लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे मलेशिया की मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में फोन को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मार्केट्स में एंट्री मिली है। Vivo V80 Lite 5G के मलेशिया लॉन्च से पहले फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स सामने आ गए हैं। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 10000mAh के साथ आती है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसे घोषित कर दिया है। आइए जानते हैं Vivo V80 Lite 5G लॉन्च से पहले फोन की अन्य खास बातें, और इसकी कीमत। 

Vivo V80 Lite 5G Launch Date, Price

Vivo V80 Lite 5G कल यानी 3 सितंबर को मलेशिया की मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले ही यह काफी सुर्खियां बटौर चुका है। फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फोन को कंपनी तीन मुख्य कंफिग्रेशन में लॉन्च करने वाली है। इसमें 6GB+128GB, 6GB+256GB, और 8GB+256GB वेरिएंट्स शामिल होंगे। कलर शेड्स में पिंक, ग्रीन और ब्लैक को शामिल किया गया है। फोन की कीमत RM9,999.00 बताई गई है। 

Advertisement

Vivo V80 Lite 5G Specifications

Vivo V80 Lite 5G में कंपनी ने कई आकर्षक फीचर्स जोड़े हैं। फोन का मॉडल नम्बर डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ स्पॉट हो चुका है। फोन में 1.5K हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है। फोन OLED पैनल से लैस होकर आने वाला है। यह फोन Dimensity 7300e चिप से लैस होगा। आउट ऑफ द बॉक्स डिवाइस Android 16 के साथ आने वाला है। ब्लू लाइट के लिए फोन में TUV सर्टिफिकेशन भी देखा गया है। 

Vivo V80 Lite 5G का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh की है। फोन के साथ कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है। फोन में रियर में 50MP का Sony कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी के लिए कंपनी ने 32MP का एचडी वाइड एंगल कैमरा लिस्ट किया है। कंपनी ने फोन को धूल और पानी से सुरक्षा भी दी है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने वाली है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.