Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!

यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस बताया गया है।

Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!

Photo Credit: Android Treasure

Vivo V80 FE फोन में ZEISS कैमरा मिलने वाला है। मेन सेंसर 50MP का होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में ZEISS कैमरा मिलने वाला है।
  • फोन सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा।
  • इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिलने वाला है।
विज्ञापन

Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं। फोन में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट आने वाला है। इसमें कंपनी विशाल बैटरी लगाने जा रही है जो कि 7000mAh की बताई गई है। आइए जानते हैं Vivo V80 FE में और क्या होगा खास। 

Vivo V80 FE Launch, Features

Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। फोन को कथित तौर पर Vivo की फिलिपींस वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। एंड्रॉयड ट्रेजर ने इसे सबसे पहले स्पॉट किया है। अधिकारिक पेज पर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। फोन को कंपनी Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में पेश कर सकती है। 

Vivo V80 FE Specifications

Vivo V80 FE स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में AMOLED पैनल मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस बताया गया है। साथ में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी बताया गया है जिसकी बदौलत यह 16GB तक मैमोरी को सपोर्ट कर सकेगा। 

Vivo V80 FE कैमरा की बात करें तो फोन में ZEISS कैमरा मिलने वाला है। मेन सेंसर 50MP का होगा। साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने वाला है। फोन सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा। यानी फोन में 50MP के तीन कैमरा मिलने वाले हैं। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिलने वाला है। 

बैटरी के लिए कहा गया है कि 7000mAh की विशाल बैटरी इसमें मिलने वाली है। साथ में 90W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट होगा। कंपनी का दावा है कि फोन 29 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है।  फोन के डाइमेंशन 157.78 × 74.53mm × 7.84mm तक बताए गए हैं। इसका वजन 202 ग्राम तक बताया गया है जो कि कलर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »