Vivo V5s आया नए अवतार में, जानें कीमत

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अप्रैल महीने में भारत में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उस वक्त पर कंपनी ने Vivo V5s स्मार्टफोन को मैटे ब्लैक और उन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने इस हैंडसेट का नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:59 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर सीमित समय के लिए डिस्काउंट के साथ 17,990 रुपये में उपलब्ध
  • ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 17,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं
  • हैंडसेट 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अप्रैल महीने में भारत में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उस वक्त पर कंपनी ने Vivo V5s स्मार्टफोन को मैटे ब्लैक और उन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने इस हैंडसेट का नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया है। रंग के अलावा Vivo के इस फोन के नए वेरिएंट में कुछ भी अलग नहीं है। वीवो वी5एस के नए वेरिएंट की भी सबसे अहम खासियत 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह सीमित समय के लिए स्पेशल डिस्काउंट के साथ 17,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 17,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
Advertisement

वीवो वी5एस में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है और यह आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, यानी आपको दूसरे सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा। वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

अब बात वीवो वी5एस के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि वी5एस का सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। बेहतर सेल्फी के लिए फ्लैश भी दिया गया है और सॉफ्टवेयर के तौर पर फेस ब्यूटी 6.0 मौज़ूद है। सेल्फी कैमरे से यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। वहीं, इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और अल्ट्रा एचडी से लैस है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। वीवो वी5एस को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, ई-कंपास और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 153.8x75.5x7.55 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Good set of cameras
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Still runs Android Marshmallow
  • HD display at this price
  • Too much bloatware
  • Slightly expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V5s Variant, Vivo V5s Price, Vivo V5s Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.