वीवो वी5, वी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2016 18:04 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी 5 में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के साथ वीवो वी5 प्लस भी लॉन्च होने की उम्मीद है
  • वीवो वी5 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है
चीनी हैंडसेट निर्माता वीवो मंगलवार को भारत में अपने नए वी5 सीरीज़ के हैंडसेट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वीवो वी5 सीरीज़ के दो कैमरा स्मार्टफोन को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही वीवो वी5 स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैँ। वीवो वी5 को अप्रैल में लॉन्च हुए वीवो वी3 का अपग्रेडेड वेरिएंट माना जा रहा है।

नए वीवो स्मार्टफोन में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड होने की उम्मीद है ख़ासकर कैमरे में। कंपनी द्वारा इसी महीने भेजे गए इनवाइट में एक लेंस की तस्वीर थी जिससे इस फोन में फ्रंट कैमरे में बड़े अपग्रेड की संभावना है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वीवो इस इवेंट में वी5 और वी5 प्लस स्मार्टफोन पेश करेगी।
Advertisement

नई लीक के आधार पर वीवो वी5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल) डिसप्ले हो सकता है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर फनटचओएस 2.0 स्किन दी गई है। इस हैंडसेट में एक 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वीवो वी5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है मूनलाइट फ्लैश के साथ आने वाला इसका 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। रियर पर इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल हो सकता है। वीवो वी5 के एक डुअल सिम स्मार्टफोन होने की उम्मीद है जो एलटीई सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। इस फोन का डाइमेंशन 153.8x75.5x7.5 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम हो सकता है। पिछले वीवो स्मार्टफोन की तरह ही इन लेटेस्ट स्मार्टफोन में हाई-फाई ऑ़़डियो आउटपुट दिया जा सकता है। लेकिन अभी वीवो वी5 प्लस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.