Vivo V5S, V5S Plus और Vivo Y53 समेत दूसरे वीवो फोन पर अमेज़न इंडिया दे रही है छूट

अमेज़न इंडिया ने अपनी साइट पर वीवो कार्निवाल का आयोजन किया है। वीवो कार्निवाल 20 दिसंबर से 22 दिसंबर, शुक्रवार तक चलेगा। वीवो स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छा अवसर है। इस कार्निवाल में अमेज़न कई सारे वीवो स्मार्टफोन पर डील और ऑफर दे रही है।

Vivo V5S, V5S Plus और Vivo Y53 समेत दूसरे वीवो फोन पर अमेज़न इंडिया दे रही है छूट
ख़ास बातें
  • वीवो कार्निवाल बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा
  • कई स्मार्टफोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है
  • छूट के अलावा, अमेज़न पे कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया ने अपनी साइट पर वीवो कार्निवाल का आयोजन किया है। वीवो कार्निवाल 20 दिसंबर से 22 दिसंबर, शुक्रवार तक चलेगा। वीवो स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छा अवसर है। इस कार्निवाल में अमेज़न कई सारे वीवो स्मार्टफोन पर डील और ऑफर दे रही है। इस कार्निवाल में वीवो वी5एस, वी5एस प्लस, वीवो वाई66, वीवो वाई 53, वीवो वाई55एस जैसे स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। इसके अलावा वीवो वी7, वी7+ और वाई69 पर अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर है। इन सभी स्मार्टफोन पर वीवो पांच प्रतिशत अमेज़न पे कैशबैक ऑफर कर ही है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर और बुकमायशो के मुफ्त कपल मूवी वाउचर भी दिए जा रहे हैं।  

सबसे पहले बात उन वीवो स्मार्टफोन की जिन्हें छूट के साथ लिस्ट किया गया है। वीवो वी5एस अब अमेज़न पर 18,990 रुपये की जगह 15,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंड ऑफर भी है। वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन की कीमत 25,990 रुपये है और यह डिवाइस 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

वीवो वाई66 को 14,990 रुपये की जगह 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है। वीवो वाई53 अभी 8,990 रुपये में उपलब्ध है जबकि आमतौर पर यह फोन 9,990 रुपये में मिलता है। फोन पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है। अब बात वीवो वाई55एस की, तो यह फोन 12,490 रुपये की जगह 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

अब बात करते हैं उन स्मार्टफोन की जिन पर अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वीवो वाई7 को भारत में बुधवार को ही एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। जबकि वीवो वी7+ पर भी यह एक्सचेंज ऑफर है। वीवो वाई69 को 1,500 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »