क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 2000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है।
Vivo V40 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है।
Photo Credit: Flipkart
Vivo V40 5G को देश की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। Vivo V40 5G में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। आमतौर पर फोन की कीमत 40 हजार रुपये के करीब रहती है लेकिन Vivo V40 5G अब Flipkart सेल में धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 5500mAh बैटरी है। यह रियर में 50MP के दो कैमरा से लैस होकर आता है। आइए विस्तार से Vivo V40 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Vivo V40 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 39,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 13% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 34,991 रुपये रह जाती है। यानी 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है।
Vivo V40 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 2000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 7,000 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo V40 5G में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्प्ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। Vivo V40 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है।
Vivo V40 5G में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम के करीब है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी