Vivo V30 50MP सेल्फी कैमरा, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Vivo V30 50MP सेल्फी कैमरा, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo V30 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V30 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V30 में 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50E सेल्फी कैमरा है।
विज्ञापन
Vivo ने ग्लोबल मार्केट में Vivo V30 को पेश कर दिया है। Vivo V30 एक Vivo S18 का एक मोडिफाइड वर्जन है, जिसे दिसंबर में चीनी बाजार में पेश किया गया था। Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo V30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30 की कीमत और उपलब्धता


Vivo ने Vivo V30 की कीमत की पुष्टि नहीं की है लेकिन इसे जल्द ही भारत, इंडोनेशिया, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात जैसे 30 देशों में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Noble Black, Bloom White, Waving Aqua और Lush Green में उपलब्ध है।


Vivo V30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि V30 लगभग 4 सालों के सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करेगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं।

Vivo V30 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और Aura LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50E सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V30 में IP54 रेटेड चैसिस दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.45mm और वजन 186 ग्राम है।  इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »