Vivo V29 5G हुआ 50MP सेल्फी कैमरा, 4600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo V29 5G की कीमत Czechia में CZK 11,999 (लगभग 43,289 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Peak Blue और Noble Black ऑप्शन में आता है।

Vivo V29 5G हुआ 50MP सेल्फी कैमरा, 4600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Vivo

Vivo V29 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo V29 5G की कीमत Czechia में CZK 11,999 (लगभग 43,289 रुपये) है।
  • Vivo V29 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है
  • Vivo V29 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
विज्ञापन
Vivo ने चेकिया में Vivo V29 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 15 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Vivo V29 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Vivo V29 में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको वीवो वी29 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V29 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo V29 5G की कीमत Czechia में CZK 11,999 (लगभग 43,289 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Peak Blue और Noble Black ऑप्शन में आता है। बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर ऑफर आज से शुरू होगा और 14 अगस्त तक जारी रहेगा, जिस दौरान V29 खरीदने वाले ग्राहकों को CZK 2,999 (लगभग 11,274 रुपये) वाले Vivo TWS 2 ANC TWS ईयरबड्स फ्री मिलेंगे।

Vivo V29 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Vivo V29 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्टफोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो वीवो स्मार्टफोन की मोटाई 7.46mm और वजन 186 ग्राम है। Vivo V29 में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है।

Vivo V29 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »