Vivo जल्द लॉन्च करेगा 6500mAh बैटरी, 1TB तक स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, मॉडल को मिला सर्टिफिकेशन

TENAA लिस्टिंग में Vivo V2429A मॉडल की जानकारियां मिली हैं, जो Vivo S20 स्मार्टफोन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 18:22 IST
ख़ास बातें
  • TENAA लिस्टिंग में देखा गया Vivo V2429A मॉडल
  • Vivo S19 (V2364A) का सक्सेसर हो सकता है अपकमिंग फोन
  • Snapdragon 7 Gen 3 SoC, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज से हो सकता है लैस

Vivo V2429A मॉडल के कई स्पेसिफिकेशन्स Vivo V19 (ऊपर तस्वीर में) से मेल खाते हैं

Photo Credit: Vivo

एक Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2429A के साथ एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा सहित कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। स्मार्टफोन के मॉडल नेम को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। इस स्मार्टफोन मॉडल में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। लिस्टिंग यह भी बताती है कि इस स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा, जो 2.63Ghz स्पीड पर क्लॉक्ड होगा। स्मार्टफोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज से लैस हो सकता है। यहां हम आपको इस अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

91मोबाइल द्वारा एक TENAA लिस्टिंग देखी गई है, जिसमें Vivo V2429A मॉडल की जानकारियां शामिल हैं। यह इस मॉडल नंबर की पहली लिस्टिंग प्रतीत होती है, जिस कारण इसके मॉजड नेम के बारे में स्पष्टता से नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, Vivo X Fold का मॉडल नंबर V2429 है, लेकिन लेटेस्ट लिस्टिंग में मौजूद मॉडल नंबर के फोल्डेबल स्मार्टफोन होने की संभावना कम है, क्योंकि लिस्टिंग के अनुसार, फोन में सिंगल स्क्रीन शामिल है। 
Advertisement

वहीं, इससे मिलता-जुलता मॉडल नंबर Vivo S19 (V2364A) का है। ऐसे में संभावना है कि यह अपकमिंग Vivo S20 सीरीज का वेनिला मॉडल हो सकता है। TENAA लिस्टिंग फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, रैम, कनेक्टिविटी आदि स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देती है। इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,260 x 2,800 पिक्सल) OLED स्क्रीन मिलने की संभावना है। कहा गया है कि अपकमिंग Vivo फोन 2.63Ghz ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हो सकता है। बता दें कि Vivo V19 को समान चिपसेट स्पेक्स वाले Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ पेश किया गया था। 

हैंडसेट में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें 6,365mAh रेटेड या 6,500mAh की सामान्य बैटरी होने की उम्मीद है। फोन की मोटाई 7.19 mm और वजन 185.5 ग्राम हो सकता है। तुलना के लिए बता दें कि Vivo S19 को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन मिल सकते हैं।
Advertisement

लिस्टिंग बताती है कि संभावित Vivo S20 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल हो सकता है। वहीं, बताया गया है कि हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा। लगभग समान कैमरा स्पेसिफिकेशन्स Vivo V19 में भी शामिल हैं, जिसमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट और 50-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर शामिल है।
Advertisement

अभी तक Vivo द्वारा इस मॉडल नंबर के हैंडसेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक तरह के मॉडल नंबर टाइप और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए ऐसा हो सकता है कि यह अपकमिंग Vivo V20 सीरीज मॉडल हो। तब तक इसे केवल एक लीक मात्र समझना समझदारी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V2429A, Vivo, Vivo S20, Vivo S19, Upcoming Vivo Smartphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.