Vivo V21 Pro और Vivo Y72 5G भारत में जुलाई महीने में हो सकते हैं लॉन्च, कीमत लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V21 Pro स्मार्टफोन की कीमत 32,990 रुपये हो सकती है जो कि फोन के बेस मॉडल की कीमत होगी। याद दिला दें वनीला Vivo V21 5G फोन को भारत में 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जुलाई 2021 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 Pro जुलाई के अंत तक हो सकता है लॉन्च
  • Vivo Y72 5G फोन 15 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
  • Vivo ने दोनों फोन लॉन्च की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है
Vivo V21 Pro और Vivo Y72 5G स्मार्टफोन को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है और इसकी भारतीय कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई  है। वीवो वाई21 प्रो स्मार्टफोन जैसे कि नाम से ही समझ आता है कि यह मौजूदा Vivo V21 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जिसे भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। वहीं, दूसरी ओर वीवो वाई72 5जी स्मार्टफोन मार्च महीने में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। वीवो वाई21 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि इसकी कीमत 33,000 रुपये के अंदर और वीवो वाई72 5जी की कीमत 23,000 रुपये के अंदर होगी।
 

Vivo V21 Pro, Vivo Y72 5G price in India (expected)

टिप्सटर योगेश के कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V21 Pro स्मार्टफोन की कीमत 32,990 रुपये हो सकती है जो कि फोन के बेस मॉडल की कीमत होगी। याद दिला दें वनीला Vivo V21 5G फोन को भारत में 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत थी।
Advertisement

वीवो वाई72 5जी स्मार्टफोन की कीमत 22,990 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इस फोन को थाईलैंड में THB 9,999 (लगभग 23,300) रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

पुरानी लीक्स के मुताबिक, वीवो वाई21 प्रो स्मार्टफोन को भारत में जुलाई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, जबकि वीवो वा72 5जी फोन को 15 जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है जो कि ड्रीम ग्लो और ग्राफाइड ब्लैक कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। हाल ही में वीवो वाई72 5जी के लक पोस्टर में देखा गया था कि यह फोन 5जी सपोर्ट, 8 जीबी रैम के साथ 4 जीबी एक्सटेंडिड रैम के साथ दस्तक देगा। वहीं, फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद होगा।
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि थाईलैंड में लॉन्च हुए वीवो वाई72 5जी फोन का डिज़ाइन भारत में लीक हुए पोस्टर से अलग है। हालांकि, कलर ऑप्शन थाईलैंड मॉडल की तरह ही है। थाईलैंड मॉडल में वर्टिकली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था, जबकि भारतीय वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है। इसके अलावा, थाईलैंड मॉडल में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर नहीं किया गया था, लेकिन भारतीय वेरिएंट के लीक पोस्टर में इसका उल्लेख किया गया है।

Vivo न फिलहाल Vivo V21 Pro या फिर Vivo Y72 5G से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.