44MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21 5G भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम आप कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया साइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 5G में है 44 मेगापिक्सल का OIS सेल्फी कैमरा
  • ड्यूल स्पॉटलाइट फ्लैश की मदद से कम रोशनी में खींच पाएंगे बेहतर तस्वीरें
  • फोन की बैटरी 4,000mAh की बैटरी है

खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा वीवो वी21 5जी फोन

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा, जो कि 27 अप्रैल मंगलवार को मलेशिया में लॉन्च हुआ था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मलेशिया में लॉन्च हुआ वीवो वी21 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। इसके अलावा फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। लॉन्च से पहले फोन को Flipkart वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसकी उपलब्धता की जानकारी मिलती है।
 

Vivo V21 5G launch details (expected)

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम आप कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया साइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, फोन खरीद के लिए कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स के अतिरिक्त Flipkart पर उपलब्ध होगा, जो कि लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी लॉन्च लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। वीवो वी21 5जी फोन की भारत में कीमत क्या होगी फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ ही घंटों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।
 
 

Vivo V21 5G specifications

जैसे कि हमने बताया वीवो वी21 5जी फोन 27 अप्रैल को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया था। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन Android 11 के साथ Funtouch OS 11.1 की स्किन पर चलता हैं। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,404 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। दोनों ही फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 800U SoC है और 8जीबी की रैम है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका f/1.79 अपर्चर लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है जिसका f/2.2 वाइड एंगल लेंस है। जबकि तीसरे कैमरे के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।

फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Vivo V21 5G में 44 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें f/2.0 लेंस है। सेल्फी कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है और इसके साथ ड्यूल एलईडी फ्लैश है जो कि टॉप बेजल पर रखा गया है। इतना ही नहीं, इसमें एक प्री लोडेड फीचर भी है जिसे Dual Selfie Spotlight कहा गया है। यह LED flash के साथ ही स्क्रीन की सॉफ्टलाइट को भी इस्तेमाल करता है जिससे अंधेरे में ज्यादा रोशनी के साथ तस्वीरें खींची जा सकें।
Advertisement

The Vivo V21 5G फोन 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। मैमोरी को डेडीकेटेड माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से बढाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo V21 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C port दिया गया है।

सेंसर्स की बात करें तो Vivo V21 5G में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमीटर सेंसर मौजूद  है। इनमें इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo V21 5G में 4,000mAh की बैटरी है जो कि 33W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आकार और भार में फोन 159.68x73.90x7.29mm और 176 ग्राम के साथ आता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.