Vivo V20 SE लॉन्च होगा 24 सितंबर को, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

Vivo Malaysia ने अपनी वेबसाइट पर Vivo V20 SE के कुछ फीचर्स सार्वजनिक किए हैं। इसके साथ 24 सितंबर लॉन्च तारीख का भी ज़िक्र है।

Vivo V20 SE लॉन्च होगा 24 सितंबर को, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE को NBTC, TKDN और SDPPI सर्टिफिकेशन मिल चुका है
  • Vivo V20 का एक साइनबोर्ड सामने आया है
  • वेबसाइट पर Vivo V20 SE के कुछ फीचर्स सार्वजनिक
विज्ञापन
Vivo V20 SE को 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo का यह नया फोन Vivo V20 सीरीज़ का हिस्सा होगा। इस सीरीज़ में कथित तौर पर Vivo V20, Vivo V20 Pro और Vivo V20 SE हैंडसेट होंगे। वीवो मलेशिया ने पहले ही वीवो वी20 के एसई वेरिएंट का टीज़र फेसबुक पेज पर ज़ारी किया था। लेकिन इस दौरान लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। अब वीवो मलेशिया ने अपनी वेबसाइट पर काउंटडाउन शुरू कर दिया है। इससे पता चला है कि वीवो वी20 एसई हैंडसेट 24 सितंबर को लॉन्च होगा। इसके अलावा वीवो वी20 और वीवो वी20 एसई का साइनबोर्ड इंटरनेट पर सार्वजनिक हुआ है। जिससे हमें इन दोनों फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है।

Vivo Malaysia ने अपनी वेबसाइट पर Vivo V20 SE के कुछ फीचर्स सार्वजनिक किए हैं। इसके साथ 24 सितंबर लॉन्च तारीख का भी ज़िक्र है। फोन में अल्ट्रा स्लीक डिज़ाइन, सुपर नाइट मोड और फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर Vivo V20 SE के बारे में कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है।

इसके अलावा Vivo V20 का एक साइनबोर्ड सामने आया है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। प्लेफुलड्रॉयड के मुताबिक, साइनबोर्ड में वीवो वी20 और वीवो वी20 एसई का ज़िक्र है। इसमें फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ पतले बेज़ल हैं। दावा है कि फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। प्रतीत होता है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह फोन वीवो वी20 है या वीवो वी20 एसई।

Vivo V20 SE को NBTC, TKDN और SDPPI सर्टिफिकेशन मिल चुका है। अब तक लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, वीवो वी20 एसई में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 होगा।

वीवो वी20 सीरीज़ की बात करें तो हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सीरीज़ में तीन फोन होंगे- Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro। इस सीरीज़ से अक्टूबर में पर्दा उठेगा। फिलहाल, वीवो वी20 या वीवो वी20 प्रो के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V20, Vivo V20 SE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »