• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V20 SE के भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होने का दावा, प्री बुकिंग ऑफर्स भी लीक

Vivo V20 SE के भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होने का दावा, प्री-बुकिंग ऑफर्स भी लीक

एक रिपोर्ट का दावा है कि Vivo V20 SE भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होगा और साथ ही यह ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध है।

Vivo V20 SE के भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होने का दावा, प्री-बुकिंग ऑफर्स भी लीक

Vivo V20 SE के भारत में 20,990 रुपये में लॉन्च होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE भारत में 2 नवंबर को हो सकता है लॉन्च
  • ऑफलाइन रिटेलर्स पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है स्मार्टफोन
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है इसकी खासियत
विज्ञापन
Vivo V20 SE को भारत में जल्द लॉन्च किया जाना है। फोन पहले भी कई बार लीक हो गया है, जहां हमें इसकी भारत में कीमत का भी पता चला था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होगा। यहां तक कि लेटेस्ट लीक में वीवो वी20 एसई के साथ मिलने वाले आगामी प्री-बुकिंग ऑफर्स का भी खुलासा किया गया है। याद दिला दें कि Vivo V20 SE को सितंबर के आखिर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। फोन स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसकी एक अन्य बड़ी खासियत इसमें 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का शामिल होना है।
 

Vivo V20 SE India launch date, price in India, pre-booking details (expected)

91Mobiles ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि वीवो वी20 एसई भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होगा। पब्लिकेशन ने यह भी दावा किया है कि फोन ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध है। याद दिला दे कि इसी पब्लिकेशन ने कुछ दिनों पहले Vivo V20 SE की कीमत को भी लीक किया था, जिसमें दावा किया गया था कि फोन वीवो वी20 एसई को 20,990 रुपये कीमत के साथ क्रोमा और रिलायंस डिज़िटल ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बताई गई थी। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि फोन ग्रेविटी ब्लैग रंग में बेचा जाएगा। 

नई रिपोर्ट में आगे प्री-बुकिंग ऑफर्स की जानकारी भी दी गई है। पब्लिकेशन ने ऑफलाइन रिटेलर्स के लिए कंपनी की ओर से तैयार किए गए प्रोमोशनल पोस्टर की तस्वीर भी साझा की है, जिसमें सभी ऑफर्स की जानकारी शामिल हैं। Vivo V20 SE की ऑफलाइन प्री-बुकिंग के लिए ICICI, Kotak, Bank of Baroda समेत कुछ अन्य बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मुफ्त दिया जाएगा। Jio और Vi की ओर से 10,000 रुपये कीमत के फायदे और बोनस डेटा की पेशकश होगी और साथ ही वीवो अपग्रेड प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। फिलहाल Vivo की तरफ से फोन के भारत लॉन्च और कीमत को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 

Vivo V20 SE specifications

जैसा कि हमने बताया कि सितंबर के आखिर में Vivo V20 SE को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था, इसलिए हम इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले से रखते हैं। डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ लैस है।

Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Vivo ने वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, इसमें मौजूद सेंसर की बात करें, तो इस फोन में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 161.00x74.08x7.83mm के इस फोन का भार 171 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »