Vivo V19 की कीमत में 4,000 रुपये तक की कटौती

Vivo V19 की कीमत अब भारत में 24,900 रुपये से शुरू होगी। यह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का नया दाम है। ग्राहक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 14:23 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी19 में 4,500 एमएएच की बैटरी है
  • Vivo V19 में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप है
  • वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है

Vivo V19 में होल-पंच डिज़ाइन है

Vivo V19 को भारत में लॉन्च हुए अभी दो महीने ही हुए हैं और अब इसकी कीमत कम कर दी गई है। वीवो वी19 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। कंपनी ने 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम में 3,000 रुपये की कटौती की है, जबकि 256 जीबी मॉडल 4,000 रुपये सस्ता हुआ है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो वी19 हैंडसेट क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Vivo V19 price in India, sale

वीवो वी19 की कीमत अब भारत में 24,900 रुपये से शुरू होगी। यह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का नया दाम है। ग्राहक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,990 रुपये में खरीद पाएंगे। नए दाम की पुष्टि कंपनी ने गैजेट्स 360 से की है। याद रहे कि Vivo V19 के दोनों वेरिएंट की पुरानी कीमत क्रमशः 27,990 रुपये और 31,990 रुपये थी। जैसा कि हमने आपको बताया, कंपनी ने 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 3,000 रुपये कम किया है, जबकि 256 जीबी मॉडल 4,000 रुपये सस्ते में मिलेगा।


Vivo V19 नई कीमत में कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए वीवो वी19 पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर रंग में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Vivo V19 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें छटी जेनरेशन का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए लो ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। Vivo V19 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

कैमरा पर आते हैं। Vivo V19 में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसे एल-शेप में फोन के ऊपरी बायें कोने पर सेट किया गया है। सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाले दो 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और बोकेह फंगशन वाले सेंसर शामिल हैं। रियर कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा-स्टेबल वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सुपर मैक्रो और बोकेह पोर्ट्रेट शामिल हैं।
Advertisement

इसके फ्रंट पैनल पर एक बड़ा पिल शेप होल-पंच दिया गया है। यहां पर 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो आदि शामिल हैं।

वीवो वी19 में 4,500 एमएएच की बैटरी है और यह 33 वाट की Vivo FlashCharge 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ डुअल बैंड वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 159.64x75.04x8.5 मिलीमीटर और वज़न 186.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.