Vivo V19 और Oppo Reno 3 Pro में कौन बेहतर?

हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Vivo V19 की तुलना Oppo Reno 3 Pro से की है। ताकि आप जान सकें कि दोनों हैंडसेट के बीच कौन-कौन से अंतर हैं?

Vivo V19 और Oppo Reno 3 Pro में कौन बेहतर?

Vivo V19 vs Oppo Reno 3 Pro

ख़ास बातें
  • Vivo V19 की कीमत 27,990 रुपये से शुरू
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत 31,990 रुपये से शुरू
  • Vivo V19 और Oppo Reno 3 Pro एंड्रॉयड 10 से हैं लैस
विज्ञापन
Vivo V19 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 प्रोससर और 4500 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोन भारत में लॉन्च हो गया है तो यह मार्केट में Oppo Reno 3 Pro जैसे हैंडसेट को मजबूत चुनौती देगा। इस फोन को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, लेकिन वीवो वी19 की शुरुआती कीमत ओप्पो रेनो 3 प्रो हैंडसेट से 4,100 रुपये कम है।

आपके मन की शंका दूर करने के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Vivo V19 की तुलना Oppo Reno 3 Pro से की है। ताकि आप जान सकें कि दोनों हैंडसेट के बीच कौन-कौन से अंतर हैं?
 

Vivo V19 vs Oppo Reno 3 Pro: Price in India

वीवो वी19 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 27,990 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 31,990 रुपये है। फोन पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत 31,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा जिसे 32,990 रुपये में बेचा जाता है। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंग में मिलेंगे।
 

Vivo V19 vs Oppo Reno 3 Pro: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें छटी जेनरेशन का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए लो ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। Vivo V19 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

दूसरी तरफ, डुअल-सिम ओप्पो रेनो 3 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। डिस्प्ले में डुअल होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Oppo Reno 3 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

Vivo V19 में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसे एल-शेप में फोन के ऊपरी बायें कोने पर सेट किया गया है। सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाले दो 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और बोकेह फंगशन वाले सेंसर शामिल हैं। रियर कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा-स्टेबल वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सुपर मैक्रो और बोकेह पोर्ट्रेट शामिल हैं। इसके फ्रंट पैनल पर एक बड़ा पिल शेप होल-पंच दिया गया है। यहां पर 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो आदि शामिल हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

वीवो वी19 में 4,500 एमएएच की बैटरी है और यह 33 वाट की Vivo FlashCharge 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ डुअल बैंड वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 159.64x75.04x8.5 मिलीमीटर और वज़न 186.5 ग्राम है।

Oppo Reno 3 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक 3.0 है। बैटरी 4,025 एमएएच की है। यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

वीवो वी19 बनाम ओप्पो रेनो 3 प्रो

  वीवो वी19 ओप्पो रेनो 3 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.446.40
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो-20:9
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712मीडियाटेक हीलियो पी95 (एमटी6779वी/सीवी)
रैम8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहां-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडी-
कैमरा
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2. 4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4) + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसहांहां
रियर फ्लैशहांहां
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल (f/2.08) + 8-मेगापिक्सल (f/2.28)44-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
पॉप-अप कैमरानहीं-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनFuntouch OS 10ColorOS 7
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथहांहां
यूएसबी ओटीजीहां-
यूएसबी टाइप सीहांहां
लाइटनिंगनहीं-
सिम की संख्या2-
Wi-Fi Directहां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिम-
4जी/ एलटीईहां-
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिम-
4जी/ एलटीईहां-
सेंसर
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
फेस अनलॉक-हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »