Vivo V17 Pro भारत में 20 सितंबर को होगा लॉन्च

Vivo V17 Pro में डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल होगा। याद रहे कि वीवो वी15 प्रो को एक सेल्फी कैमरे के साथ मार्केट में उतारा गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 15:25 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि वीवो वी17 प्रो के पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे
  • Vivo V17 Pro में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज की जानकारी
  • वीवो वी17 प्रो की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है

Vivo V17 Pro मार्केट में वीवो वी15 प्रो की जगह लेगा

Vivo V17 Pro को भारत में 20 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए दी। वीवो का दावा है कि यह दुनिया का 'पहला 32 मेगापिक्सल डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा' स्मार्टफोन होगा। सोशल मीडिया के ज़रिए लॉन्च की तारीख का खुलासा करने के साथ Vivo ने वीवो वी17 प्रो के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। बता दें कि वीवो वी17 प्रो मार्केट में वीवो वी15 प्रो का अपग्रेड होगा। वीवो वी17 प्रो के अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं।

Vivo India के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किेए गए टीज़र वीडियो से वीवो वी17 प्रो के लॉन्च की तारीख का खुलासा हुआ है। वीडियो के साथ कंपनी ने #ClearAsReal हैशटैग का इस्तेमाल किया है। बताया गया है कि नए फोन में डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल होगा। याद रहे कि वीवो वी15 प्रो को एक सेल्फी कैमरे के साथ मार्केट में उतारा गया था। इसके अलावा टीज़र वीडियो में बताया गया है कि फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

टीज़र वीडियो के साथ वीवो ने नैट जियो ट्रैवलर इंडिया के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के ज़रिए वीवो वी17 प्रो के कैमरा अनुभव को प्रमोट किया जाएगा।

Vivo ने वीवो वी17 प्रो के लॉन्च किए मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी 20 सितंबर को नई दिल्ली में सुबह सवा 11 बजे इवेंट आयोजित करेगी।  
Advertisement

बीते महीने ही रियालिटी शो बिग बॉक्स के प्रोमो के दौरान ही वीवो वी17 प्रो का टीज़र ज़ारी किया गया था। इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं।
Advertisement
 

Vivo V17 Pro specifications (अनुमान)

यह स्मार्टफोन 6.44 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह 21:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo ने अपने इस फोन में वीवो वी15 प्रो की तरह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा नए फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी भी मिली है।

कैमरे की बात करें तो वीवो वी17 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी 32 मेगापिक्सल का कैमरा है, वो भी वाइड-एंगल लेंस के साथ। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर काम करेगा। डुअल कैमरा सेटअप की मदद से यूज़र्स बोकेह इफेक्ट के साथ वाइड-एंगल सेल्फी ले पाएंगे।
Advertisement

दावा है कि वीवो वी17 प्रो के पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। इनमें से एक सेंसर डेप्थ आंकने का काम करेगा।

वीवो वी17 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर होंगे। स्मार्टफोन की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V17 Pro specifications, Vivo V17 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.