Vivo V15 Pro में होंगे तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरा, वीडियो टीज़र ज़ारी

टीज़र वीडियो से साफ हो गया है कि Vivo V15 Pro के पिछले हिस्से पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V15 Pro में ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा
  • Vivo V15 Pro का एक ब्लू रंग वेरिएंट भी होगा
  • Vivo अपने अगले वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी
Vivo V15 Pro का आधिकारिक टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया है। ताज़ा टीज़र से पता चला है कि वीवो का यह फोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीज़र वीडियो से साफ हो गया है कि Vivo V15 Pro के पिछले हिस्से पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। Vivo ने टीज़र वीडियो से इस फोन का ब्लू कलर वेरिएंट लाए जाने के बारे में बता दिया है। फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। बता दें कि वीवो वी15 प्रो को भारत में 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

18 सेकेंड के वीडियो टीज़र से Vivo V15 Pro नाम की पुष्टि हो गई है। इस वीडियो टीज़र में कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर आमिर खान भी नज़र आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड स्टार आमिर खान को इस वीवो हैंडसेट को इस्तेमाल करते दिखाया गया है। खासकर फ्रंट और रियर कैमरे को। वीडियो में एआई सपोर्ट का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिखाया गया है।

यह तो पहले से पता है कि Vivo V15 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। लेकिन नए टीज़र वीडियो से यह भी साफ हो गया है कि यह दुनिया का पहला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला फोन होगा। याद रहे कि Vivo Nex पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला कंपनी का पहला था। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


आधिकारिक टीज़र से यह भी पता चला है कि Vivo V15 Pro में ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा। इसका एक ब्लू रंग वेरिएंट भी होगा। साथ में इस फोन के अन्य कलर वेरिएंट भी पेश किए जाने तय हैं।

बता दें कि Vivo अपने अगले वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी। नया फोन बीते साल 25,990 रुपये वाले Vivo V11 Pro का अपग्रेड होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V15 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.