Vivo V15 लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे और तीन रियर कैमरे से है लैस

चीनी कंपनी वीवो ने अपने Vivo V15 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में वीवो वी15 प्रो को उतारा गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 11:39 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी15 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा
  • Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा है
  • वीवो वी15 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
चीनी कंपनी वीवो ने अपने Vivo V15 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में वीवो वी15 प्रो को उतारा गया था। Vivo V15 Pro की तरह Vivo V15 भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिए गए हैं और इसमें तीन रियर कैमरे भी मौज़ूद हैं। लेकिन दोनों फोन के प्रोसेसर में अंतर है। वी15 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आता है जबकि Vivo V15 में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए हैंडसेट को फिलहाल थाइलैंड और मलेशिया की मार्केट में उतारा गया है। उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों के लिए भी वीवो के इस फोन को जल्द ही लाया जाएगा।
 

Vivo V15 की कीमत

थाइलैंड मार्केट में Vivo V15 की कीमत 10,999 थाइलैंड भाट (करीब 24,500 रुपये) है। फोन टोपाज़ ब्लू और ग्लेमर रेड रंग में उपलब्ध है। यह ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। पुरानी रिपोर्ट में वीवो वी15 को जल्द ही मार्केट में लाए जाने की चर्चा था। दूसरी तरफ, V15 Pro के प्रमोशनल पोस्टर में वीवो वी15 मॉडल का भी ज़िक्र है। जो इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।

याद रहे कि Vivo V15 Pro को करीब दो हफ्ते पहले 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Vivo V15 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम वीवो वी15 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है।
Advertisement

Vivo V15 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का पॉप-सेल्फी कैमरा दिया गया है। पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। एक एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। याद रहे कि Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Vivo V15 एचडीआर, फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पनोरमा, बोकेह मोड, एआई बॉडी शेपिंग और पाम कैपचर जैसे कैमरा फीचर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की मदद से यूज़र फेस अनलॉक फीचर का भी मज़ा ले पाएंगे।
Advertisement

वीवो वी15 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Vivo V15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.97x93x8.54 मिलीमीटर है और वज़न 189.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V15 price, Vivo V15 specifications, Vivo V15, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.