Vivo V11 Pro नए अवतार में लॉन्च, जानें खासियत

Vivo V11 Pro को सोमवार को भारत में एक नए अवतार में पेश किया गया। हम वीवो वी11 प्रो के सुपरनोवा रेड कलर वेरिएंट की बात कर रहे हैं।

Vivo V11 Pro नए अवतार में लॉन्च, जानें खासियत
ख़ास बातें
  • वीवो वी11 प्रो के सुपरनोवा रेड वेरिेएंट को 25,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा Vivo V11 Pro का यह वेरिएंट
  • Vivo V11 Pro को सबसे पहले सितंबर महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया
विज्ञापन
Vivo V11 Pro को सोमवार को भारत में एक नए अवतार में पेश किया गया। हम वीवो वी11 प्रो के सुपरनोवा रेड कलर वेरिएंट की बात कर रहे हैं। नया वेरिएंट रेड और ब्लैक ग्रेडिएंट के साथ आता है, व इसे कर्व्ड 3डी बॉडी का हिस्सा बनाया गया है। Vivo ने यह भी दावा किया है कि V11 Pro का सुपरनोवा रेड वेरिएंट केंद्र सरकार के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा है और इसे ग्रेटर नोएडा प्लांट में बनाया जाएगा। याद रहे कि Vivo V11 Pro सबसे पहले डेज़लिंग गोल्ड और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन 19.5:9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
 

Vivo V11 Pro Supernova Red की भारत में कीमत

वीवो वी11 प्रो के सुपरनोवा रेड वेरिेएंट को 25,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट 10 दिसंबर से वीवो ई-स्टोर, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल में बेचा जाएगा। यह फोन ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। Vivo V11 Pro Supernova Red के लॉन्च ऑफर की बात करें तो खरीदारी एचडीएफसी कार्ड ईएमआई चुनने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

याद रहे कि Vivo V11 Pro को सबसे पहले सितंबर महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। यह फोन डेज़लिंग गोल्ड और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में पेश किया गया था
 

Vivo V11 Pro सुपरनोवा रेड स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • कमियां
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »