Vivo U20 की अगली सेल अब इस दिन होगी Amazon पर

Vivo U20 Next Sale: वीवो यू20 की अगली सेल तारीख के बारे में पता चल गया है। Amazon पर सेल से पहले जानें ऑफर्स के बारे में। जानें वीवो यू20 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 14:05 IST
ख़ास बातें
  • वीवो यू20 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Vivo U20 में है Snapdragon 675 SoC
  • Vivo U20 की बिक्री होगी Amazon पर

Vivo U20 Camera: वीवो यू20 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo U20 Next Sale: वीवो यू20 की अगली सेल तारीख से पर्दा उठ गया है, याद रहे कि Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की आज दूसरी फ्लैश सेल थी। Vivo U20 की अगली सेल अब Amazon पर 5 दिसंबर को होगी। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो यू20 में में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। बता दें कि अमेज़न के अलावा वीवो यू0 की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो ई-स्टोर पर होगी। Vivo U20 खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए अब आपको वीवो यू20 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo U20 price in India, सेल ऑफर्स

जैसा कि हमने आपको बताया वीवो यू20 की अगली सेल अब 5 दिसंबर 2019 दोपहर 12 बजे अमेज़न और वीवो ई-शॉप पर शुरू होगी। भारत में वीवो यू20 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है। Vivo U20 के दो कलर वेरिएंट हैं, रेसिंग ब्लैक और ब्लैज़ ब्लू।

यह भी पढ़ें- Vivo U20 vs Redmi Note 8: कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

यह भी पढ़ें-  Vivo U20 और Vivo U10 एक-दूसरे से कितने अलग?

वीवो यू20 (Vivo U20) के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो Amazon पपर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक (500 रुपये तक), एचएसबीसी कैशबैक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं, दूसरी तरफ Vivo ई-शॉप पर एक्सचेंज डिस्काउंट, 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई और रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 6,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।
Advertisement
 

Vivo U20 specifications   

डुअल-सिम वाला वीवो यू20 स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत और पिक ब्राइटनेस 480 निट्स है। Vivo का दावा है कि फोन को Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, इसका मतलब यूज़र्स Netflix और Amazon Prime वीडियो के हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट को आसानी से देख पाएंगे।

Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए वीवो यू20 में 64 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

Vivo U10 के अपग्रेड वर्जन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में आपको 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। वीवो यू20 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 162.15 x 76.47 x 8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।

Vivo U20 Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। Sony IMX499 सेंसर और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 और अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Full-HD+ display
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Micro-USB port
  • Below-average camera performance
  • Bloatware preinstalled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  5. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  6. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  7. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  8. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  9. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  10. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.