Vivo U10 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, मंगलवार को होना है लॉन्च

Vivo U10 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वीवो का दावा है कि यह फोन 10 मिनट की चार्जिंग में 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम देगा।

Vivo U10 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, मंगलवार को होना है लॉन्च

Vivo U10 मिलेगा सिर्फ ऑनलाइन मार्केट में

ख़ास बातें
  • Vivo U10 का प्राइमरी सेंसर होगा 13 मेगापिक्सल का
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे वीवो यू10 में
  • वीवो यू10 भारतीय मार्केट में कंपनी की नई यू सीरीज का पहला फोन होगा
विज्ञापन
Vivo मंगलवार (24 सितंबर) को भारत में अपनी नई वीवो यू सीरीज से पर्दा उठाएगी। Vivo U10 इस सीरीज़ का पहला फोन होगा, जो ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट है। इस फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और वीवो की ई-स्टोर पर होगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने वीवो यू10 के अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर्स सार्वजनिक कर दिए हैं। वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे और बेहद ही छोटा डिस्प्ले नॉच होगा।
 

Vivo U10 specifications

चीनी कंपनी ने अपनी ई-स्टोर पर वीवो यू10 को लॉन्च होने से पहले लिस्ट कर दिया है। वीवो यू10 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वीवो का दावा है कि यह फोन 10 मिनट की चार्जिंग में 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम देगा।

इसके अतिरिक्त वीवो यू10 में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में 6.35 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच होगा।

Vivo U10 तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा होगा।

वीवो यू10 में अल्ट्रा गेमिंग मोड दिया जाएगा। इसके बारे में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने का दावा है। फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे वीवो यू10 के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में ही कंपनी फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo U10, Vivo
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »