Vivo X300 सीरीज अगले महीने हो सकती है लॉन्च, Pro मॉडल में होगा 6.78 इंच डिस्प्ले

हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 18:04 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा
  • Vivo X200 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले था

इस स्मार्टफोन सीरीज में 50 मेगापिक्सल के Zeiss के सपोर्ट वाले कैमरा ऑटोफोकस के साथ होंगे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की Vivo X300 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने नई सीरीज के स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस सीरीज के X300 Pro में नई प्रॉपराइटरी वाइब्रेशन मोटर कंपनी की ओर से डिवेलप किए गए Universal Signal Amplifier चिपसेट के साथ होगी। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस टिप्सटर ने एक अन्य पोस्ट में Vivo X300 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की जानकारी दी है। 

हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा। Vivo X200 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले था। एक अन्य पोस्ट में Han ने Vivo X300 सीरीज के डिजाइन का टीजर दिया है। इसमें एक स्मार्टफोन का कैमरा बंप दिख रहा है, जो राउंडेड ऐजेज के साथ एक स्क्वेयर मॉड्यूल है। उन्होंने बताया था कि Vivo X300 और X300 Pro की सबसे स्लिम प्वाइंट पर थिकनेस 7 mm की होगी। Han ने Vivo X300 Pro में नई प्रॉपराइटरी वाइब्रेशन मोटर के साथ कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Universal Signal Amplifier चिपसेट होने की भी जानकारी दी है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही Han ने यह पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 50 मेगापिक्सल के Zeiss के सपोर्ट वाले 92 डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस के साथ होंगे। Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल का Zeiss प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Zeiss APO सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। Vivo X300 Pro में 200 मेगापिक्सल का Zeiss HPB Thanos पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी के X200 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.