Vivo अगले महीने भारत में लॉन्च करेगी T4x 5G, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए T3x 5G की जगह लेगा। T3x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 22:12 IST
ख़ास बातें
  • T4x 5G में इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है
  • इस स्मार्टफोन को 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए T3x 5G की जगह लेगा

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसके प्रमुख फीचर्स और प्राइसिंग की जानकारी दी थी। T4x 5G में इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है। यह T3x 5G की जगह लेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Vivo के ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को पर्पल और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि T4x 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के लिए सपोर्ट होगा। 
Advertisement

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए T3x 5G की जगह लेगा। T3x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 mAh की है। हाल ही में Vivo ने T4x 5G का टीजर दिया है। इसका रियर पैनल रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के  साथ दिख रहा है। इसके कैमरा आइलैंड में दो सेंसर और स्क्विरसर्कल डायनैमिक लाइट फीचर है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 6,500 mAh की हो सकती है। इसमें MediaTek का Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu में 7,28,000 से अधिक स्कोर प्राप्त करने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। 

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। T4x 5G 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode जैसे AI फीचर्स हो सकते है। यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बिल्ड हो सकता है। इसमें नोटिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए डायनैमिक लाइट फीचर हो सकता है। कंपनी के T3x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Vivo ने Y200+ को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.