Vivo iQoo Neo का नया वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Vivo iQoo Neo के नए वेरिएंट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। जानें वीवो आइको नियो के नए वेरिएंट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जुलाई 2019 10:12 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है Vivo iQoo Neo
  • वीवो आइको नियो की कीमत 1,798 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) से शुरू
  • Vivo ने अपने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं

Vivo iQoo Neo का नया वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Vivo iQoo Neo के 4 जीबी रैम वेरिएंट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। वीवो आइको नियो को इस महीने के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वीवो आइको नियो के फिलहाल दो रैम वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। लेकिन हाल ही में टीना लिस्टिंग में हैंडसेट के 4 जीबी रैम वेरिएंट को भी लिस्ट किया गया है। वीवो आइको नियो के 4 जीबी रैम वेरिएंट के संबंध में वीवो की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अब जब इस नए वेरिएंट को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है तो यह 4 जीबी रैम वेरिएंट जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो आइको नियो की टीना लिस्टिंग को अपडेट किया गया है, 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ अब 4 जीबी रैम वेरिएंट को भी जोड़ा गया है। 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट को तो इस महीने के शुरुआत में लॉन्च कर दिया गया है जबकि इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया जाना अभी बाकी है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि वीवो जल्द वीवो आइको नियो के नए रैम वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। लिस्टिंग में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प दिख रहे हैं, अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर वीवो अपने 4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ कौन से स्टोरेज वेरिएंट को उतारेगी।
 

Vivo iQoo Neo की कीमत

वीवो आइको नियो की कीमत 1,798 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 1,998 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये), 2098 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) और 2,298 चीनी युआन (करीब 23,100 रुपये) है। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत वीवो आइको नियो के 6 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यानी 1798 चीनी युआन से कम होगी।  
 

Vivo iQoo Neo स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo iQoo Neo एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और एड्रेनो 630 जीपीयू से लैस है।

Vivo ने अपने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला डुअल पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन और फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Vivo iQoo Neo की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। यह 4,500 एमएएच की बैटरी, 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  159.53x75.23x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 198.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.