50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T5x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए Vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo T5x 5G Price

Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। Vivo T5x 5G स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। यह 24 मार्च से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank, HDFC Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलता है।  

Vivo T5x 5G Specifications

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-जी615 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।  इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »