Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत

डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 15:11 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है।
  • कंपनी ने फोन के साथ 3 साल तक OS अपडेट्स देने का वादा किया है।

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 9020mAh की बैटरी है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Vivo T5 Pro 5G Price in India, Availability

Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, जबकि टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसे कॉस्मिक ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू कलर वेरिएंट्स में Vivo Official Website से खरीदा जा सकता है।
 

Vivo T5 Pro 5G Specifications

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। जिसके साथ में 12GB तक रैम दी गई है और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन ने AnTuTu पर 12 लाख का स्कोर किया है। कंपनी ने इस फोन में 7K VC कूलिंग फीचर दिया है। यह फोन 120 FPS गेमिंग को सपोर्ट करता है। 

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन दी गई है। कंपनी ने फोन के साथ 3 साल तक OS अपडेट्स, और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। 

फोन में 9020mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 37 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। और इसकी बैटरी हेल्थ 5 साल तक बरकरार रहेगी। फोन की मोटाई 8.25mm है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए फोन में IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

9020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  6. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  7. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  2. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  3. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  4. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  5. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  7. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  8. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  9. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.