Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।