Vivo T4 Lite 5G आज होगा भारत में लॉन्च, Rs 10,000 से कम होगी कीमत?

T4 Lite 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इतना पावरफुल बैकअप मिलने के बावजूद भी फोन का डिजाइन कथित तौर पर काफी स्लिम और स्लीक रह सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2025 06:52 IST
ख़ास बातें
  • T4 Lite 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है
  • T4 Lite दरअसल पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Lite का सक्सेसर होगा

Vivo T3 Lite (ऊपर तस्वीर में) को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Vivo

Vivo T4 Lite 5G को आज भारत में लॉन्च (Vivo T4 Lite 5G Launch today) किया जाएगा। फोन को आज यानी 24 जून को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही अपनी भारतीय वेबसाइट पर फोन का डेडिकेटिड पेज बनाकर Vivo T4 Lite 5G को टीज (Vivo T4 Lite 5G Specifications) करना शुरू कर दिया था। Vivo T4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट की पुष्टि (Vivo T4 Lite 5G Features) कंपनी ने पहले ही कर दी है। इसके अलावा फोन में 6.74 डिस्प्ले होगा। ऑफिशियल पोस्टर से पता चलता है कि कंपनी Vivo T4 Lite 5G को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी।          

Vivo T4 Lite 5G Specifications


Vivo T4 Lite 5G के लॉन्च से पहले ही पुष्टि हो गई है कि यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 2TB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज होगी। इस फोन को Flipkart, वीवो इंडिया वेबसाइट और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर के जरिए बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन के बैक में 2 कैमरा का सेटअप (Vivo T4 Lite 5G Camera) होगा।  
Advertisement

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोन 10,000 रुपये के आसपास लॉन्च (Vivo T4 Lite 5G Price In India) हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो मार्केट में प्रतिस्पर्धा एक बार फिर गर्मा सकती है। XpertPick की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo इस महीने के अंत तक T4 Lite 5G को इंडिया में लॉन्च कर सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट कहती है कि लॉन्च डेट ज्यादा दूर नहीं है और जल्द ही ऑफिशियल टीजर भी देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि इस फोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी पहले स्पॉट किया गया है, यानी डेवलपमेंट चालू है।

T4 Lite 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इतना पावरफुल बैकअप मिलने के बावजूद भी फोन का डिजाइन कथित तौर पर काफी स्लिम और स्लीक रह सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

T4 Lite दरअसल पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Lite का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद है कि T4 Lite 5G भी 10,000 रुपये से 10,499 रुपये के बीच में आ सकता है। अगर इस प्राइस में 5G, 6000mAh बैटरी और पतला डिजाइन मिल रहा है, तो ये फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में ज्यादा चाहिए वाला फॉर्मूला ढूंढ रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.