• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है।

Vivo ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले है।
  • Vivo T4 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है।
  • Vivo T4 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट शामिल है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी है। यहां हम आपको Vivo T4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T4 Lite 5G Price


Vivo T4 Lite 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर 2 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर में HDFC Bank, SBI और एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।


Vivo T4 Lite 5G Specifications


Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ और 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो T4 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 76.95 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 202 ग्राम है। इस फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »