64MP कैमरा के साथ Vivo T1 और Vivo T1X फोन 19 अक्टूबर को होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशन रेंडर्स लीक

वीवो टी1 और वीवो टी1 एक्स स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2021 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1 फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Vivo T1X फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से होगा लैस
  • दोनों फोन 19 अक्टूबर को होंगे लॉन्च
Vivo T1 सीरीज़ को चीन में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन मॉडल शामिल हो सकते हैं, वो हैं- Vivo T1 और Vivo T1X। इन दोनों स्मार्टफोन के आधिकारिक रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिसमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। वीवो टी1 और वीवो टी1 एक्स स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Vivo ने Vivo T1 सीरीज़ के आगमन की जानकारी कंफर्म कर दी है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इस सीरीज़ के तहत कौन-से मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने लीक के जरिए जानकारी दी है कि सीरीज़ में Vivo T1 और Vivo T1X स्मार्टफोन शामिल होंगे। दोनों ही फोन के रेंडर्स को लीक किया गया है। वीवो टी1 फोन में होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें कैमरा सेंसर एक के नीचे एक स्थित होंगे। वीवो टी1 को लेकर कहा गया है  कि यह ब्लैक और ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।

वहीं, दूसरी ओर वीवो टी1एक्स फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखा जा सकता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें तीन कलर ब्लैक, लाइट ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

Digital Chat Station ने दोनों फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को भी लीक किया है। वीवो टी1 को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा, वही वीवो टी1एक्स फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा। अन्य लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इनमें एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकते हैं। टिप्सटर का दावा है कि वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इनके अलावा, फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

Vivo वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 19 अक्टूबर को लॉन्च के साथ सार्वजनिक की जाएगी।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.