Vivo S7t 5G फोन 2 सेल्फी कैमरा, 3 बैक कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S7t 5G फोन में सेल्फी के शौकिनों के लिए कंपनी ने 2 कैमरों का सेटअप दिया है।

Vivo S7t 5G फोन 2 सेल्फी कैमरा, 3 बैक कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S7t में ड्यूल सिम (नैनो) OriginOS 1.0 बेस्ड एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Vivo S7t 5G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Vivo S7t फोन एंड्रॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है
  • फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है
विज्ञापन
Vivo S7t 5G फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसे सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। फोन में सेल्फी के शौकिनों के लिए कंपनी ने 2 कैमरों का सेटअप दिया है। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 820 SoC दिया है। फोन को कंपनी ने Black और Monet Diffuse कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। हम आपको यहां इस फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Vivo S7t 5G price


Vivo S7t को चीन में CNY 2,698 की कीमत में पेश किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 30,500 रुपये होते हैं। कंपनी ने इस फोन को 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। वीवो चाइना स्टोर में यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए अवेलेबल हो गया है। हालांकि इस फोन को इंटरनेशनल मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo S7t specifications

Vivo S7t में ड्यूल सिम (नैनो) OriginOS 1.0 बेस्ड एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.44-inch full-HD+ (1,080x2,400 pixels) AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 91.2 पर्सेंट है। फोन की पिक्सल डेंसिटी 408ppi है। कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 820 SoC के साथ 8GB LPDDR4X RAM दी है।

Vivo S7t में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का है जो f/1.89 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.2 लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक और वाइट सेंसर है, जो f/2.4 लेंस के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 44 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.0 लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.28 लेंस है।

Vivo S7t में 128जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में dual-band Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में 4,000mAh बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन के ब्लैक कलर का वेट 167.5 ग्राम और Monet Diffuse कलर का वजन 169 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »