Vivo S7 के रेंडर्स आए सामने, डिज़ाइन की मिली झलक

Vivo S7 को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है और लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर फोन के दो नए आधिकारिक रेंडर पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S7 के दो रेंडर्स किए गए साझा
  • ग्रेडिएंट बैक पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा स्मार्टफोन
  • एक अन्य टीज़र वीडियो में टीज़ किया गया सेल्फी कैमरा फीचर

Vivo S7 में Snapdragon 765G चिपसेट दिया जा सकता है

Vivo S7 स्मार्टफोन 3 अगस्त को चीन में लॉन्च होने वाला है और कंपनी लॉन्च से पहले फोन के टीज़र्स जारी कर रही है। कंपनी द्वारा फोन के डिज़ाइन का खुलासा करने वाले ताजा रेंडर पोस्ट किए गए हैं। दो रेंडर वीवो एस7 के बैक डिज़ाइन को दिखाते हैं, जिससे पता चलता है कि वीवो एस7 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Vivo S7 का यह रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने पर सेट किया गया है। फोन को पहले भी कुछ लीक्स में देखा जा चुका है।

Vivo S7 को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है और लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर फोन के दो नए आधिकारिक रेंडर पोस्ट किए हैं। दोनों रेंडरर्स डिवाइस के बैक पैनल डिज़ाइन को दिखाते हैं। इससे पता चलता है कि फोन ग्रेडिएंट पैनल के साथ आएगा। कई अन्य ब्रांड पिछले कुछ समय से इसी तरह के ग्रेडिएंट पैनल विकल्पों को लॉन्च कर रहे हैं। यह व्हाइट रंग का पैनल हो सकता है, जो अलग-अलग कोणों से विभिन्न रंगों को रिफ्लेक्ट करता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया है और सेटअप काफी हद तक Vivo X50 Pro के समान दिखता है। इसमें केवल पेरिस्कोप लेंस मौजूद नहीं है। टॉप पर एक बड़ा प्राइमरी कैमरा है, और इसके नीचे दो अन्य सेंसर मौजूद हैं। फोन के पीछे कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है, जो संभवत: इन-डिस्प्ले सेंसर की ओर इशारा करता है। इसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइट साइड सेट हैं। निचले किनारे पर USB टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है।

एक वीडियो टीज़र भी सामने आया है, जिसे वीवो के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। यह वीडियो सेल्फी कैमरे के लिए एक नए सनी मोड को टीज़ करता है। Vivo S7 को नए स्मूथ मोड के साथ आने के लिए भी कहा जा रहा है। पिछले रेंडर लीक से पता चलता है कि डुअल सेल्फी कैमरे नॉच के अंदर सेट होंगे। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से लैस आ सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.