Vivo S7 एक बार फिर दिखाई दिया तस्वीरों में, ऐसा दिखता है स्मार्टफोन

कथित तौर पर Vivo S7 स्मार्टफोन सिंगल मेमोरी 8 जीबी रैम व दो स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,100 रुपये) हो सकती है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,298 (लगभग 35,300 रुपये) हो सकती है।

Vivo S7 एक बार फिर दिखाई दिया तस्वीरों में, ऐसा दिखता है स्मार्टफोन

प्राइमरी सेल्फी कैमरा 44 मेगापिक्सल का हो सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo S7 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एस7 में मौजूद हो सकते हैं दो स्टोरेज विकल्प
  • फोन में मिल सकता है डुअल सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Vivo S7 स्मार्टफोन चीन में 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है, और लॉन्च से चार दिन पहले यह फोन चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में फोन के बैक पैनल पर कई रंगों के साथ ग्रेडिएंट डिज़ाइन की पुष्टि हुई है, इसके अलावा Vivo X50 Pro जैसे कैमरा मॉड्यूल की झलक भी इस रेंडर में देखी गई है। हालांकि, फोन के फ्रंट पैनल की आधिकारिक तस्वीर साझा नहीं की गई है, तो ऐसे में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके अलावा कहा जा रहा है कि वीवो एस7 स्मार्टफोन में अमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। बता दें, JD.com पर साझा किया गया रेंडर पिछले हफ्ते Vivo द्वारा वीबो पर साझा किए गए रेंडर जैसा ही है।

JD.com लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Playfuldroid द्वारा दी गई थी, जिसके द्वारा यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की भी पुष्टि की गई है। इसके अलावा जेडी.कॉम लिस्टिंग में अन्य किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। जैसे कि हमने बताया लेटेस्ट रेंडर का डिज़ाइन पिछले हफ्ते वीबो पर Vivo द्वारा साझा किए रेंडर्स जैसा ही है। यही नहीं इससे पहले फोन के रेंडर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई थी। जिसमें बताया गया था कि Vivo S7 का मॉडल नंबर V2020A और इस लीक में फोन का फ्रंट पैनल भी देखने को मिला था।
 

Vivo S7 specifications (rumoured)

दावा किया गया है कि वीवो एस7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10.5 के साथ आएगा। इसमें 6.4 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ नॉच डिज़ाइन दिया जाएगा। रेंडर्स में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर नहीं दिखा है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि फोन में इन-डिस्प्ले सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी Vivo X50 Pro की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा होगा और तीसरा व आखिरी 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस दिया जा सकता है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वीवो एस7 में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 44 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है।
 

Vivo S7 price (rumoured)

कथित तौर पर वीवो एस7 स्मार्टफोन सिंगल मेमोरी 8 जीबी रैम व दो स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,100 रुपये) हो सकती है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,298 (लगभग 35,300 रुपये) हो सकती है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • All-day battery life
  • 90Hz AMOLED display
  • Useful gimbal camera system
  • 5G-ready
  • कमियां
  • Pre-installed bloatware
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7 price, Vivo S7 specifications, Vivo, Vivo S7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »