Vivo S7 की तस्वीरों के साथ स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Vivo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र वीडियो भी साझा किया है, जिसमें फोन के नए कैमरा मोड Stylish की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • वीवो एस7 एंड्रॉयड 10 पर करेगा काम
  • वीवो एस7 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2020A है

चीन में 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है Vivo S7

Vivo S7 की वास्तविक तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यह आगामी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। लीक हुई वास्तविक तस्वीर में दिखा है कि वीवो एस7 स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले के साथ डुअल कैमरा दिया जाएगा। बता दें, यह फोन चीन में 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है और लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि वीवो एस 7 फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Vivo S7 की यह नई वास्तविक तस्वीर टिप्सटर Zyad Atef द्वारा लीक की गई है और इसे SlashLeaks पर पोस्ट किया गया है। जैसे कि हमने बताया लीक तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल डिज़ाइन देखने को मिल रहा है, जिसमें फोन का डिस्प्ले ऑन है। ऑन डिस्प्ले में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर शामिल है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। इसके अलावा यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10.5 के साथ लिस्ट किया गया है। डिस्प्ले में यह भी खुलासा किया गया है कि वीवो एस7 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2020A है।

आपको बता दें, Vivo ने इसके अलावा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र वीडियो भी साझा किया है, जिसमें नए कैमरा मोड Stylish की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि यह नया कैमरा मोड किस तरह से काम किया जाता है। कंपनी ने इससे पहले फोन के कैमरा ऐप में मौजूद Sunny mode की भी जानकारी दी थी।

टीज़र से इशारा मिला है कि वीवो एस7 का रियर कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल के ऊपरी बायीं ओर स्थित किया गया है और इसमें एक बड़े प्राइमरी सेंसर के साथ दो सहायक सेंसर्स को जगह की गई है। फोन ग्रेडिएंट फिनिशिंग के साथ आ सकता है। रेंडर्स में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर नहीं दिखा है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि फोन में इन-डिस्प्ले सेंसर दिया जा सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.