Vivo S50, S50 Pro Mini की लॉन्च डेट लीक, 16GB रैम के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर!
Vivo S50, Vivo S50 Pro Mini फोन जल्द ही मार्केट में रिलीज होने जा रहे हैं। Weibo पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो Vivo S50 और S50 Pro Mini फोन की लॉन्च डेट 15 दिसंबर है। अधिकारिक दिखने वाले टीजर पोस्ट में यह मेंशन दिख रही है। लॉन्च से पहले कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर चुकी है।