• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S20 Pro में मिलेगी 1.5K स्क्रीन, 50MP कैमरा, 90W चार्जिंग! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo S20 Pro में मिलेगी 1.5K स्क्रीन, 50MP कैमरा, 90W चार्जिंग! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Vivo S20 Pro में मिलेगी 1.5K स्क्रीन, 50MP कैमरा, 90W चार्जिंग! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

S20 Pro मॉडल में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • डिस्प्ले 6.67 इंच साइज का हो सकता है।
  • फोन में 90W फास्ट चार्जिंग होगी।
  • फोन 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस होगा।
विज्ञापन
Vivo S20 सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी इस सीरीज में नए स्मार्टफोन पेश करेगी जो जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकते हैं। अब सीरीज के कथित मॉडल Vivo S20 Pro को लेकर अपडेट मिल रहा है। इस फोन को चीन की महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन वेबसाइट पर हाल ही में देखा गया है। फोन के बारे में कुछ अहम जानकारी यहां एक टिप्स्टर के माध्यम से सामने आई है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Vivo S20 Pro को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में हाल ही में स्पॉट किया गया है। दरअसल चीन की 3सी सर्टीफिकेशन में मॉडल नम्बर V2430A के साथ हाल ही में एक फोन को देखा गया था जिसे Vivo S20 Pro कहा गया है। लिस्टिंग में फोन के बारे में पता चलता है कि यह एक 5G डिवाइस होगा। अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस फोन के बारे में कुछ डिटेल्स का खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार फोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। 

Vivo S20 वनिला मॉडल में कंपनी क्वालकॉम चिपसेट दे सकती है। Vivo S20 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। वहीं प्रो फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें कर्व एज भी देखने को मिल सकते हैं। फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच साइज का हो सकता है। वहीं, कैमरा के लिए कहा गया है कि फोन 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस होगा। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम लेंस भी दिया जा सकता है। फोन में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। 3सी सर्टीफिकेशन में संकेत मिलता है कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण बात टिप्स्टर ने इस फोन के बारे में यह कही है कि इसमें स्लीक डिजाइन देखने को मिल सकता है। यानी बॉडी काफी पतली होगी। स्लीक और पॉकेट साइज फ्रेंडली स्मार्टफोन चाहने वाले यूजर्स को यह लुभा सकता है। हालांकि ये सभी बातें अभी एक कयास ही हैं, कंपनी ने इस मॉडल के मॉनिकर या ऐेसे किसी स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि टिप्स्टर लीक्स के मामले में भरोसेमंद ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »