Vivo की X200 Ultra के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का हो सकता है कैमरा

इस स्मार्टफोन के सभी कैमरा में 120 fps पर 4K वीडियो को रिकॉर्ड करने की क्षमता हो सकती है। X200 Ultra में Vivo का इमेजिंग चिप इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2025 14:52 IST
ख़ास बातें
  • यह X100 Ultra की जगह ले सकता है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है
  • X200 Ultra में Vivo का इमेजिंग चिप इस्तेमाल किया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में में Vivo का इमेजिंग चिप इस्तेमाल किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने हाल ही में X200 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में X200 Ultra को शामिल किया जा सकता है। यह X100 Ultra की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में  X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है। 

X100 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि X200 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का Samsung का ISOCELL HP9 कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के सभी कैमरा में 120 fps पर 4K वीडियो को रिकॉर्ड करने की क्षमता हो सकती है। 
Advertisement

X200 Ultra में Vivo का इमेजिंग चिप इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। Vivo के X200S को भी लाने की अटकल है।हाल ही में  Vivo ने Y200+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। Y200+ को चीन में लाया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लीयर प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की मेमोरी को बढ़ाने का भी विकल्प है। यह Funtouch OS पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। Y200+ की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को केवल 36 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.