Vivo की पावरफुल बैटरी के साथ T4x 5G के लॉन्च की तैयारी

T4x 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo का दावा है कि T4x 5G में इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बैटरी होगी
  • इसमें MediaTek का Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा
  • यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए T3x 5G की जगह लेगा

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी की ओर से भी इसका टीजर दिया गया है। Vivo का दावा है कि T4x 5G में इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बैटरी होगी। 

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए T3x 5G की जगह लेगा। T3x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 mAh की है। Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर T4x 5G का टीजर दिया है। इसका रियर पैनल रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के  साथ दिख रहा है। इसके कैमरा आइलैंड में दो सेंसर और स्क्विरसर्कल डायनैमिक लाइट फीचर है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 6,500 mAh की हो सकती है। इसे Pronto Purple और Marine Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें MediaTek का Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu में 7,28,000 से अधिक स्कोर प्राप्त करने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। 

T4x 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। T4x 5G 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode जैसे AI फीचर्स हो सकते है। यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बिल्ड हो सकता है। 

इसमें नोटिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए डायनैमिक लाइट फीचर हो सकता है। कंपनी के T3x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। हाल ही में Vivo ने Y200+ को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 है। Y200+ को चीन में लाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.